डोगर बैंक उत्तर सागर में यह एक विस्तृत बालुकातट है, जो छिछले पान से ढका रहता है। यह नार्दबरलैंड से ६० मील पूर्व में इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच स्थित है। इसकी गहराई १० से २० फैदक तक है और कहीं कहीं पर तो यह केवल छह फैदम ही गहरा रह जाता है। यह संसार भर में मछली पकड़ने का प्रख्यात क्षेत्र है। १७८१ ई० में डोगर बैंक के दक्षिणी तट पर अंग्रेज और डच जहाजों के बीच युद्ध हुआ था और २१अक्टूबर, १९०४ ई० को जब रूस और जापान के बीच युद्ध हुआ तब कुछ ब्रिटिश नावों में रूस के जहाजों ने आग लगा दी थी। इन कारणों से इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। (पुष्पा कपूर)