डैंजिग स्थिति: ५४ २२ उ०अ० तथा १८ ४० पू०दे०। यह उत्तरी पोलैंड के ग्डन्यास्क (Gdansk) प्रदेश का प्रमुख नगर तथा बंदरगाह है। यह डैजिंग की खाड़ी के किनारे विस्चुला की पश्चिमी शाखा तथा मातालु नदियों के संगम पर स्थित है। इन नदियों की कई शाखाएँ नगर से होकर बहती हैं। नगर किले की दीवारों से घिरा है जिनके चार फाटक हैं। उत्तर-पश्चिम की दीवार अब गिर गई हे और उस ओर उद्यान तथा बगीचे लग गए हैं। नगर पाँच भागों- प्राचीन नगर, नवीन नगर, लो टाब्, स्पीचर (seicher) तथा लैंगरटेन (Langgerter) में विभक्त है जिनमें नौ उपनगर हैं। इनमें लैंगरटेन सर्वाधुनिक है। यहाँ लकड़ी चीरने की मिलें, शराब, मोटरगाड़ी, खाद, बोल्ट सिगरेट, ईटं एवं फर्नीर बनाने के कारखाने हैं। नगर में कई शिक्षण तथा दान्तव्य संस्थाएँ भी हैं। रेल तथा वायुमार्गो द्वारा यह पोलैंड तथा जर्मनी के अन्य भागों से सबंधित है। असली बंदरगाह न्यूफावासेर (Neufahrwasser) है जो नगर से पाँच मील दूर विस्चुला के मुहाने पर स्थित है और नहर द्वारा नगर से संबंधित है। इस बंदरगाह द्वारा पर्याप्त सामुद्रिक व्यापार हाता है। मुख्य निर्यात लकड़ी, अन्न, कोयला, सीमेंट तथा लोहे और इस्ताप के सामान हैं। आयात में खाने सामग्री तथा कच्चे माल प्रमुख हैं। [ जगदीश सिंह]