डेसाना नदी यह नदी रूस में स्थित नीपर (Dnieper) नदी की सहायक नदी है। डेसाना नदी परिवहन योग्य है, इससे होकर कच्चा लोहा, लकड़ी, चूने का पत्थर तथा खाद्यान्न औद्योगिक तथा जहाजरानी संस्थाओं लिये प्रसिद्ध कीयेफ (kiev) नगर तक जाता है। डेसाना तथा नीपर नदियों के मध्यवर्ती उत्तर-पश्चिमी भाग में जंगल तथा नदियों के किनारे दलदल पाया जाता है, परंतु डेसाना नदी के बाएँ किनारे का भूभाग मूल्यवान् लकड़ियों वाले वनों से पूर्ण है। यहाँ के वनों से लकड़ी, टार, पिच तथा चमड़ा सिझानेवाली वस्तुएँ प्राप्त होती हैं, कहीं कहीं पर मधुमक्खियाँ भी पाली जाती हैं। डेसाना नदी के दलदली भूभाग के अधिकांश स्थान साफ कर लिए गए हैं और कृषि योग्य भूमि की वृद्धि लगातार होती जा रही है। डेसाना तथा इसकी सभी सहायक नदियाँ नौगम्य हैं। [ विजयराम सिंह]