डेविल्स आइल्लैंड स्थिति: ५ १४ उ०अ० और ५२ ३० प०दे०। उत्तरी ऐटलैंटिक सागर में फ्रांसीसी गिआना के मुख्य स्थल भाग से आठ मील दूर उत्तर की ओर तथा केयने से उत्तरोत्तर-पश्चिम में लगभग २८ मील की दूरी पर स्थित है।

पहले यहाँ, निर्वासित कैदियों का वासस्थान था। यही पर ड्रेफल को कैद रखा गया था, परंतु १९३८ ई० के बाद यह निर्वासित कैदियों का वासस्थान नहीं रह गया। यहाँ की जलवायु आर्द्र तथा अस्वास्थ्यकर है। यहाँ गरमी अधिक पड़ती है। जंगल अधिक हैं, जहाँ से कड़ी लकडियाँ निकलती हैं। [ हेमप्रिया देवी]