डेवनपोर्ट १. पतन, स्थिति : ५०° २३¢ उ०अ० तथा ४° ११¢ प०दे०। इंग्लैड के दक्षिण-पश्चिम में तथा प्लाइमय के पश्चिम में हैमोज नदी के पूर्वी किनारे पर प्लाइमथ की खाड़ी पर डेबेनपोर्ट बंदरगाह है। तीन नगर प्लाइमथ, डेवनपोर्ट तथा ईस्ट स्टोनहाउस (बीच में) अब एक ही में मिला दिए गए हैं। इसका क्षेत्रफल २.३०३ एकड़ है। यह जलसेना का मुख्य स्थान है। यहाँ पर ध्रुवयात्री कैप्टन आर०एल० स्कॉट तथा उनके अन्य चार साथियों का स्मारक है। यहाँ पर सन की रस्सी और नौका बनाने का काम होता है।

२. नगर, आस्ट्रेलियाके तसमानिया के उत्तरी तट पर मरसौ नदी के मुहाने के दोनों ओर बसा हुआ है। तसमानिया का क्रम में यह तीसरा बंदरगाह है। यहाँ दूध के सामान, आलू और लकड़ी का व्यापार होता है। इसी के निकट से न्यूकासल इस्पात कारखाने को चूना पत्थर प्राप्त होता है। [ निर्मला कौशिक]