डेल्फाई स्थिति: ३८� २७� उ०अ० २२� ३२� तथा पू०दे०। यह ग्रीस देश का नगर है जो कॉरिनथियन खाड़ी के उत्तरी किनारे से छह मील की दूरी पर ऊबड़ खाबड़ सँकरी घाटी में स्थित है। इसे उत्तर में पौनेसस पहाड़ की खड़ी ढाल, जा फिड्राएडेज या चमकती हुई चट्टान के नाम से प्रसिद्ध है, और इसके दक्षिण में क्रिफिस पहाड़ है। इन दोनों पहाड़ों के बीच प्लिसट्स नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। यह तीन ओर से पहाड़ों से घिरा है और दक्षण में कॉरिनथियन की खाड़ी की ओर खुला है। यहाँ की औसत ऊँचाई समुद्रतल से लगभग ४०० फुट है। पहाड़ों से घिरे रहने के कारण यहाँ का जलवायु सूखा है, परंतु जाड़े में पछुआ हवा से कुछ वर्षा हो जाती है। नया नगर डेल्फाइ के ठीक दक्षिण में स्थित है। इसके अगल बगल शहतूत की खेती होती है। [ हेमप्रिया देवी]