डेलावेयर (Delaware) स्थिति : ३९� ०� उ० अ० तथा ७५� ४०� प०दे०। यह संयुक्त राज्य, अमरीका के प्रारंभिक १३ राज्यों में से एक राज्य है। उसके उत्तर में पेनसिलवेनिया, पूर्व में डेलावेयर नदी, डेलावेयर की खाड़ी और ऐटलैंटिक महासागर, दक्षिण में मेरिलैंड तथा पश्चिम में मेरिलैंड एवं पेनसिलवेनिया हैं। इसका क्षेत्रफल २, ०५७ वर्ग मील तथा जनसंख्या ४,४६,२९२(१९६०) थी। उत्तर में सेंटरविल में राज्य की सर्वोच्च ऊँचाई, ४४० फुट है और राज्य के शेष भाग की ऊँचाई कही भी ७० फुट से अधिक नहीं है। डेलावेयर एवं चेसापीक केनाल बिलिंल्मग्टर से १५ मील दक्षिण में राज्य को पार करती है और डेलावेयर तथा चेसापीक खाड़ी को अंत:तटवर्ती जलमार्ग के रूप में मिलाती है। छोटे जहाजों के लिये ल्यूइस (Lewes) तथा रेहोबॉथ (Rehoboth) नहर अंतरस्थलीय जलमार्ग का कार्य करती है। डेलावेयर खाड़ी के किनारे वृहत् दलदली भूभाग है और महासागर के किनारे पुलिन है। डेलावेयर खाड़ी के किनारे स्थित होने के कारण इसका जलवायु मृदु है। जुलाई का औसत ताप २४� सें० तथा जनवरी का औसत ताप १३� सें० है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४४.७� है।
यहाँ खनिज कम है। यहाँ के मुख्य खनिज चिकनी मिट्टी, बालू, पत्थर एवं बजरी है। मत्स्य क्षेत्र भी व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है। उपयुक्त जलवायु एवं मिट्टी के कारण कृषि महत्वपूर्ण है। ८,५०,००० एकड़ भूमि पर कृषि महत्वपूर्ण है। ८,५०,००० एकड़ भूमि पर कृषि फार्म है, जिसमें से प्रति वर्ष ४,३०,००० एकड़ भूमि में खेती होती है। आलू, सोयाबीन, तथा गेहूँ प्रमुख कृषि उत्पाद है। मटर, शतावरी, मिर्च, लौकी, टमाटर, ककड़ी, लीमा फली इत्यादि भी प्रचुर परिमाण में उत्पन्न की जाती है। सेव की कई किस्में यहाँ उत्पन्न की जाती हैं और राज्य की यह सबसे बड़ी फल की फसल है। डेयरी और मुर्गी पालन उद्योग भी राज्य का महत्वपूर्ण उद्योग है। वल्कनीकृत (Vulcanised) रेशा, ग्लेज्ड किड (glazed kid) चर्म तथा मोरॉको चर्म का निर्माण यहाँ होता है और इन वस्तुओं के लिये यह विश्व का सबसे बड़ा केंद्र है। गुथे रबर होज के निर्माण का तथा एकल सूत रंगने का विश्व का सबसे बड़ा कारखाना यहाँ है। जहाज, समुद्री यंत्र, लघुबजरा, रेल के डिब्बे बनाने तथा रसायनक बनाने के कारखाने भी यहाँ हैं। लांगबुड गार्डेन, स्वीडन लोगों का चर्च, क्रिस्टिना का किला तथा ज्वानेंडील (Zwaanendael) हाउस दर्शनीय स्थान एवं इमारतें हैं। [ अजितनारायण मेहरोत्रा]