डेल रीआे २९ १५ उ०अ० तथा १०० ५० प०दे०। यह दक्षिण-पश्चिम टैक्सास में रीओ ग्रैंड नदी के तट से पॉच मील पूर्व की ओर स्थित वाल वेर्ड काउंटी का मुख्य नगर है। यह नगर सैन ऐंटोनिओं से १५० मील पश्चिम की ओर है। इसकी सुद्र की सतह से ऊँचाई ९५२ फुट है। राष्ट्रीय सड़क तथा दक्षिण प्रशांत रेल यहाँ से होकर जाती है। इसकी जनसंख्या १४,२११(१९५०) थी। वाल वेर्ड संयुक्त राज्य, अमेरिका का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक, मेमनों तथा भेड़ों का क्षेत्र है। डेल रीओ से प्रति वर्ष ८० लाख पाउंड ऊन, ४० लाख मेमनों तथा ३० लाख पाउंड मोहेयर (mohair) अंगोरा जातीय बकरों के लंबे रेशमी बालों का निर्यात होता है।

[ मलपे श्रीनिवास विश्वनाथ]