डे मोइन (क़्ड्ढद्म ्थ्रदृत्दड्ढद्म) १. स्थिति: ४१° ३५¢ उ० अ० तथा ७३° ३७¢ प० दे०। यह नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के आइओवा राज्य की राजधानी है, जो रैकून तथा डे मोइन नदी के संगम के दोनों किनारों पर
फैली हुई है। इस नगर की जनसंख्या १,७६,९५४ (१९५०) तथा क्षेत्रफल ५५.९१ वर्ग मील है। यह शिकागो से ३५० मील पश्चिम और सीडर रेपिड्स से ९५ मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। ड्रेक विश्वविद्यालय, ग्रैंड व्यू० कालेज तथा स्टिल कालेज यहाँ की शिक्षा संस्थाएँ हैं। कोयले की खानें, अनाज तथा पशुधन के क्षेत्र समीप में होने के कारण इस नगर का बड़ा महत्व है। मुद्रण एवं प्रकाशन के अतिरिक्त चमड़ा उद्योग, मोटरगाड़ी के पुर्जे बनाना, मांस का उत्पादन, दवा, वस्त्र तथा फॉउंड्री उद्योग भी यहाँ है।
२. नदी, यह आइओवा राज्य की सबसे बड़ी तथा मिसिसिपि की सहायक नदी है। यह मरि काउंटी की शीटेल झील से निकलकर कीओकक के दक्षिण में मिसिसिपि से मिलती है। इसकी लंबाई ४५५ मील है। इससे १४,६५७ वर्ग मील उपजाऊ क्षेत्रफल को पानी मिलता है। इसी क्षेत्र के नीचे कोयले का निक्षेप है। इस नदी के किनारे ऑटगवा डेमोइन तथा फोर्ट जॉज नामक नगर स्थित है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ इस्ट फार्क एवं रैकून हैं। [ अजितनारायण मेहरोत्रा]