डेनविशिर (Denbigshire) स्थिति: ५३ १२ उ० अ० तथा २३ २६ प० दे०। वेल्स के उत्तरी तट पर स्थित एक काउटी (County) है। क्षेत्रफल लगभग ६६८.७ वर्ग मील है। कानवे नदी इसकी पश्चिमी सीमा बनाती है तथा मोपल काकू पर्वतश्रेणी, डी नदी और ओफाफी डाइक पूर्वी सीमा पर स्थित हैं। प्रदेश की प्रमुख नदियाँ क्लाइड, आलवेन, डी, सिरियोग, बनात आदि हैं। तटीय मैदान एवं क्लाइड और कनवे की घाटियों के अतिरिक्त प्रदेश का प्राय: सभी भाग पर्वतीय है।

भौगोलिक दृष्टि से जनपद को उत्तरी-पश्चिमी तथा दक्षिणी-पूर्वी दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। सित्यूरिऐन युगीन चट्टानों से निर्मित कटे फटे पठार दोनों विभागों को अलग करते हैं। दक्षिणी पूर्वी भाग सिरियोग की घाटी तथा आर्डो विशियन युग की ज्वालामुखी चट्टानों से निर्मित हैं। इनमें कोयले का भंडार भी है। कार्बोनिफेसर युग के चूने के पत्थर, मिल स्टोन, आदि भी नदियों की तलहटियों में दिखाई पड़ते हैं।

प्रदेश में कांस्य (Bronze) कालीन औजार प्राप्त हुए हैं। प्रमुख संग्रहालयों में चैंबर ऐंड कैपल गैमन, कैंसिल इन टाउन वाल्स ऑन डेनविग आदि हैं। क्षेत्र का प्रमुख उद्योग कृषि है। भेड़पालन गौव्यवसाय की श्रेणी में है। सुअर और पक्षीपालन व्यवसायों को प्रचुर प्रोत्साहन मिल रहा है। जई, मोटे अन्न तथा गेहूँ प्रमुख उपज हैं। बनसंपदा बढ़ रही है। चिर्क और रूआबन (Chirk and Ruaban) आदि स्थानों से कोयला प्राप्त होता है। प्रमुख नगर कालविन वे (२२,२८३), डेवनिग (८,१२७) आदि हैं। जनपद की संख्या १,७३,८४३ (१९६१) थी। प्रति वर्ग किमी०, पर लगभग १०८ व्यक्ति निवास करते हैं। [ कैलाशनाथ सिंह]