डुसबुर्क (Duisburg) स्थिति : ५१ २७ उ०अ० तथा ६ ४२ पू० दे०। यह पश्चिम जर्मनी के डुसेलडॉर्फ यहाँ से १५ मील दक्षण में है। यहाँ की जनसंख्या ४,०९,९७७ है। द्वितीय महायुद्ध में इस नगर का ७५ऽ भाग नष्ट हो गया। यहाँ पर १५वीं शताब्दी का बना अत्यंत सुंदन गिरजाघर है। यह नगर तकनीकी शिक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। १६५५ ई० में फ्रेड्रिक विलियम ने प्रोटेस्टैंट विश्वविद्यालय खोला था जो १८०२ ई० के पश्चात् बंद हो गया। यहाँ के मुख्य उद्योग साबुन, कांच, रसायन, वस्त्र तथा तंबाकू बनाना है। यहाँ से कोयले का बहुत अधिक मात्रा में निर्यात होता है। (निर्मला कौशिक)