डुमडुमा (Dumduma) स्थिति: २७ ३४ उ० अ० तथा ९५ ३३ पू० दे०। यह असम राज्य के लक्षीमपुर जिले का नगर है। यह असम में चाय उद्योग का प्रमुख केंद्र है। यहाँ पुलिस थाना है। रविवार को बाजार लगता है। यहाँ की जनसंख्या ८,८७७ (१९६१) थी। [ अजितनारायण मेहरोत्रा]