डिगबोई स्थिति: २७ २३' उ० अ० तथा ९५ ३७' पू० दे०। यह असम राज्य के लक्षीमपुर जिले में डिब्रूगढ़ उपमंडल में स्थित राज्य का छठा बृहत्तम नगर तथा राष्ट्र के खनिज तेल का सुप्रसिद्ध उत्पादन केंद्र है। अत: नगरपालिका इसके दोनों भागों - डिगबोई नगर (जनसंख्या, १८,२३५) तथा डिगबोई तेलनगर (जनसंख्या, १६,७९३) - का प्रबंध करती है। यहाँ तेल साफ करने के कारखाने के अतिरिक्त अस्पताल, विद्यालय, सरकारी कार्यालय तथा अन्य सार्वजनिक संस्थाएँ विद्यमान हैं। डिगबोई के आसपास चाय के बागान हैं। यहाँ की जनसंख्या ३५,०२८ (१९६१) थी।

डिगबोई में असम रेलवे तथा ट्रेडिंग कंपनी नामक संस्था ने १८८९ ई० में सर्वप्रथम पेट्रोलियम के कुएँ खुदवाए। उस समय का औसत मासिक उत्पादन २,०००-३,००० गैलन था। बाद में तीस कुएँ और खोदे गए लेकिन उनमें से ११ अनुत्पादक निकले। १८९९ ई० में असम ऑयल कंपनी ने पूरे संस्थान को ले लिया। तदनंतर यहाँ एक बड़ा तैलशोधक कारखाना स्थापित किया और तब से नगर की उन्नति होने लगी। यह उत्तर-पूर्व रेलमार्ग के माकूम लेखोपानी नामक शाखा पर स्थित है।

(कााश्नीाथ सिंह)