डार्लिंगटन स्थिति : ५४० ३३' उ० अ० तथा १० ३३' प० दे०। छोटा सा नगर है जो इंग्लैंड के डरहम क्षेत्र में स्थित है। इसकी जनसंख्या ८४,९०० (१९५१) है। यह नगर टीज नदी को सहायक सर्कन के तट पर लंदन के २३२ मील उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। यहाँ का प्राचीन सेंट कुथर्वट गिरजाघर प्रसिद्ध भवन है तथा एलिजाबेथ ग्रामर स्कूल प्रमुख शिक्षासंस्थान है।
डार्लिंगटन प्रसिद्ध अंतर्देशीय बाजार है। यहाँ कई छोटे छोटे कपड़े के कारखाने हैं। इसके आस पास कोयला एवं लोहे की खदानें मिलती हैं जिसके कारण इससे संबंधित उद्योगों की स्थापना की गई है। इस उपनगर का क्षेत्रफल लगभग १०१ वर्ग मील है। [भूपेंद्रकांत राय]