डारसेटशिर स्थिति : ५० ४८' उ० अ० तथा २ २५' प० दे०। यह दक्षिणी इंग्लैंड की एक काउंटी है। इसके पूर्व में हैंपशिर, पश्चिम में डेवनशिर, उत्तर-पूर्व में विल्टशिर, उत्तर-पश्चिम में समरसेट तथा दक्षिण में इंग्लिश चैनल हैं। इसका क्षेत्रफल ९७३ वर्ग मील तथा जनसंख्या २,९१,३२३ (१९५१) थी। यह काउंटी पोर्टलैंड चूने का पत्थर तथा परबेक पहाड़ियों की संगमरमर की खानों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ खनन, कृषि तथा पशुपालन प्रमुख उद्योग हैं। पूर्व ऐतिहासिक काल के अवशेष दर्शनीय हैं। [राधिकानारायण माथुर]