डायमंड हारबर (Diamond Harbour) १. उपमंडल, स्थिति : २१ ३१' से २२२१' उ० अ० तथा ८८ ३१' पू० दे०। यह पश्चिमी बंगाल राज्य के चौबीस परगना जिले का उपमंडल है। इस उपमंडल का क्षेत्रफल १,२८३ वर्ग मील है, जिसमें से ९०७ वर्ग मील क्षेत्र में सुंदरवन है। उपमंडल के दक्षिण में अर्धनिर्मित भूभाग है जिसमें अरुद्ध नदमुख (estuary) द्वारा गंगा नदी समुद्र में जाने का मार्ग पाती है। इस उपमंडल में १,५७५ गाँव हैं, केवल डायमंड हारबर एकमात्र नगर है।

२. नगर, स्थिति : २० १०' उ० अ० तथा ८८१२' पू० दे०। यह नगर डायमंड हारबर उपमंडल का मुख्यालय है जो हुगुली नदी के बाएँ तट पर स्थित है। ३० मील लंबे रेलमार्ग द्वारा यह कलकत्ते से जुड़ा है। यहाँ से दक्षिण में चिनग्रिखाली (Chingrikhali) नामक किला है जिसमें भारी तोपें रखी हुई हैं। पहले यह ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाजों के रुकने का प्रमुख स्थान था और अब भी यहाँ जहाज और स्टीमर आते हैं। यहाँ की जनसंख्या १०,१३५ (१९६१) थी।

[अजितनारायण मेहरोत्रा]