डॉनकैस्टर स्थिति : ५३० ३१' उ० अ० तथा १० ९' पू० दे०। लंदन से १४६ मील उत्तर की ओर दक्षिण यार्कशिर में यह व्यावसायिक नगर है। यह डॉन और ट्रेंट नदियों की धाराओं को विभाजित करनेवाली पहाड़ी से अलग पड़ता है। यह शीघ्रता से उन्नति करनेवाले कोयला उत्पादन क्षेत्र का केंद्र है तथा रेलवे का प्रमुख स्टेशन होने के अतिरिक्त अच्छी सड़कों तथा डॉन नदी के कारण जलयातायात द्वारा प्रमुख स्थानों से मिला हुआ है। यहाँ के मुख्य गिरजाघर की एक मीनार १७० फुट ऊँची है। गिरजा के अतिरिक्त यहाँ कला विद्यालय, सार्वजनिक पुस्तकालय, आदि प्रमुख संस्थाएँ हैं। यहाँ नगर से नौ मील दक्षिण-पूर्व में स्थित एक रेस कोर्स है। इसका संचालन कॉरपोरेशन द्वारा किया जाता है। कृषि व्यापार के साथ ही साथ यहाँ लोहे, कृषियंत्र, ताँबे आदि का भी व्यापार होता है। इसके अतिरिक्त यहाँ टॉफी और चाकलेट बनाने तथा दीवारों पर चिपकानेवाला कागज और ऊन तैयार करने के कारखाने भी हैं। यहाँ की जनसंख्या ८१,९०० (सन् १९५०) है। [पुष्पा कपूरा]