डाकार स्थिति : १४ ३४' उ० अ० तथा १७ २९' प० दे०। यह वेस्ट अफ्रीका के सेनेगल गणतंत्र की राजधानी तथा प्रमुख बंदरगाह है। सेनेगल में सेनेगल तथा गैबिया नदियों के बीच केप वर्ड प्रायद्वीप के पश्चिमी छोर पर यह स्थित है। एक ओर फ्रांस तथा दूसरी ओर दक्षिणी अफ्रीका एवं दक्षिणी अमरीका के मध्य में स्थित होने के कारण इसका बड़ा महत्व है। यहाँ वायु तथा नौसेना के अड्डे भी हैं। यूरोपीय लोगों के लिए यहाँ का ठंडा जलवायु बड़ा अनुकूल है। डाकार का मुख्य बाजार बड़ा सुंदर बना है तथा बंदरगाह से २५ फुट ऊँचा है। यहाँ उद्योग साधारण वस्त्र, जूते, साबुन तथा अन्य मरम्मत के कायों तक सीमित है। डाकार बंदरगाह में जहाज मुख्यत: केवल कोयला पानी लेने के लिए ठहरते हैं। [जगदीश सिंह]