डर्बी स्थिति : ५२० ५५' उ० अ० तथा १० ३' पू० दे०। यह इंग्लैंड के डर्बीशिर काउंटी का मुख्य नगर है। लंदन से १२० मील उत्तर-पश्चिम की ओर यह डरैवेंट नदी तथा मिडलैंड रेलमार्ग पर बसा है। यहाँ के प्रमुख उद्योग धंधों में सूती तथा रेशमी कपड़े, मोटर, वायुयान, इंजिन और चीनी मिट्टी के बरतन उल्लेखनीय हैं। चीनी मिट्टी के बरतन निर्माण के क्षेत्र में शताब्दियों से वंशपरंपरागत सिद्धहस्त कलाकारों ने अपनी प्रसिद्धि कायम कर रखी है। यहीं मिडलैंड रेलवे के कार्यालय तथा प्रधान निर्माणशाला भी हैं। डर्बी का उद्भव रोमन काल के डरवेंसीओ नामक स्थान से हुआ है। यहाँ कुछ प्रमुख इमारतें भी हैं जिनमें हेनरी आठवें के शासनकाल से पूर्व निर्मित आल सेंट्स (All Saints), सेंट आल्कमंड (Saint Alkmund) तथा सेंट वरबर्ग (Saint Werburgh) चर्च विख्यात हैं। यहाँ की जनसंख्या १,४१,२६४ (१९५१) है।
२. यह नगर संयुक्त राज्य अमरीका के कनेक्टिकट में दो नदियों के संगम पर स्थित है। यह व्यावसायिक नगर है जहाँ अनेक उपयोगी पदार्थ, लोहे, पीतल और ताँबे के सामान, बिजली के तार, रसायनक, वस्त्र, वायुयान के पुर्जे आदि बनते हैं। [विजयराम सिंह]