डरफर स्थिति : १०० से १६० उ० अ० तथा २२० से २७० ३०' पू० दे०। यह ऐंग्लोइजिप्शियन सूडान का पश्चिमी प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल १,३८,१६० वर्ग मील है। पूर्व में कारडोफैन, पश्चिम में फांसीसी विषुवत् अफ्रीका, उत्तर में लिबियन रेगिस्तान तथा दक्षिण में इक्वेटोरिया इसकी सीमाएँ बनाते हैं। यहाँ पर बर्बर आदिम जातियाँ निवास करती हैं। यहाँ पर ज्वालामुखी पर्वतश्रेणी पाई जाती है जिसकी अधिकतम ऊँचाई १०,००० फुट है। यह डरफर के मध्य में है। [विजयराम सिंह]