ठाकुरद्वारा १. तहसील, क्षेत्रफल २४० वर्ग मील, तथा घनत्व प्रति वर्ग मील ५१७ मनुष्य है। यह मुरादाबाद जिले की अपेक्षाकृत अविकसित तहसील है। रामगंगा की कई सहायक नदियाँ यहाँ बहती हैं।
२. नगर, स्थिति : २९० १२' उ० अ० तथा ७८० ५२' पू० दे०। ठाकुरद्वारा तहसील का प्रशासनिक नगर है जो मुरादाबाद नगर से २७ मील दूर उत्तरी सीमा पर स्थित है। यहाँ तहसील की कचहरी, अस्पताल तथा विद्यालय हैं। यहाँ सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है। यहाँ सूती कपड़े बुनने तथा रँगने का कार्य होता है।
[काशीनाथ सिंह]