ट्विकनैम (Twickenham) स्थिति : ५१° २६¢ उ. अ. तथा ०° १९¢ प. दे.। यह इंग्लैंड के मिडिलसेक्स में एक पार्लियामेंट्री चुनाव क्षेत्र है। इसका मुख्य भाग टेम्ज नदी में ९ मील लंबे किनारे पर फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल ११ वर्ग मील है। यहाँ पर टेम्ज नदी में मछली मारने, तैराकी, नौका चलाने आदि के अनेक केंद्र तथा ऐतिहासिक महत्व के अनेक भवन हैं।

(विजयराम सिंह)