ट्लासकाला (Tlaxcala) स्थिति : १९ ३० उ. अ. तथा ९८ २० प. दे.। यह मेक्सिका का सबसे छोटा प्रदेश है जिसका क्षेत्रफल १,५५५ वर्ग मील है। जनसंख्या के घनत्व में यह मेक्सिको के सभी प्रदेशों से आगे है। इसके तीन तरफ प्वेवला (Puebla) प्रदेश है तथा पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिम में मेक्सिको एवं हिडैल्गो प्रदेश हैं। मध्यवर्ती बड़े पठार पर, ७००० फुट की औसत ऊँचाई पर स्थित होने के कारण, जलवायु ठंढा एवं स्वास्थ्यप्रद है। यह प्रदेश खाद्यान्न की कृषि पर निर्भर है। यहाँ अनेक दस्तकारी उद्योग भी हैं जिनमें ऊनी कपड़ों की बुनाई प्रमुख है। निरंतर स्पेन के प्रति वफादार रहने के कारण इस प्रदेश को विशेष सुविधाएँ प्राप्त रही हैं। रेल तथा सड़क द्वारा यह मेक्सिको नगर तथा प्वेबला से संबंधित है। ट्लासकाला नगर इस प्रदेश का सबस बड़ा नगर एवं राजधानी है। (जगदीश सिंह)