ट्रेंट स्थिति : ४६० ४' उ० अ० तथा ११० ९' पू० दे०। यह इटली का प्रसिद्ध नगर है जो टेंटिनो राज्य की राजधानी है तथा राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। लौगोडी गार्डा से १९ मील दूर उत्तर-पूर्व में आडिजे नदी पर बसा हुआ यह प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर, चतुर्थ शताब्दी में ट्रिडेंटिनी राज्य की राजधानी था। क्रमश: यह इटली, वेनिस, आस्ट्रिया, बवेरिया, फ्रांस, पुन: आस्ट्रिया तथा इटली राज्यों के अंतर्गत रहा। यहाँ रेशम, शराब तथा अन्य पेय पदार्थों का उत्पादन मुख्य उद्योग है। यहाँ की जनसंख्या ६२,००० (१९६०) है।