ट्रिएस्टे (Trieste) १. ऐड्रिऐटिक सागर में इटली और यूगोस्लाविया के मध्य स्थित बंदरगाह एवं शहर है। यह १९४७ ई० से संयुक्तराष्ट संघ की सुरक्षा समिति के संरक्षाण में स्वतंत्र क्षेत्र रहा। इसको अ तथ ब दा ज्ऩाों में बाँट दिया गया है। ५ अक्टूबर, १९५४ ई० की संधि के अनुसार २६ अक्टूबर, १९५४ ई० का इटली की सेनाओं ने अ जोन पर अधिकार कर लिया। इस भाग का क्षेत्रफल ९१ वर्ग मील है। २०२ वर्ग मील के क्षेत्रफल वाला ब जोन थी, यूगोस्लाविया को सौंप दिया गया।
२. नगर, स्थिति : ४५° ३९¢ उ. अ. तथा १३° ४५¢ पू. दे.। नगर ऐड्रिऐटिक सागर में ट्रिएस्टे की खाड़ी के मुँह पर आस्ट्रियन प्रायद्वीप पर वेनिस से लगभग ७० मील उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है। यह अपनी सुंदर स्थिति, बंदरगाह की सुविधा के लिये संपूर्ण यूरोपीय इतिहास में विख्यात रहा है। यह बहुत प्राचीन नगर है। लगभग ५० ई. में यह रोमन उपनिवेश बना। पाँचवीं शताब्दी तक यह नगर इलीरिया नामक देश में रोमन उपनिवेश रहा यहाॅं १४वीं शताब्दी का सेंट जस्ट का बड़ा गिरजाघर है, जो बिज्ट़ौांइन एवं मध्ययुगीन पच्चीकारी के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ की जनसंख्या २,७१,८९९ है।
माल उतारने-चढ़ाने की जगह के समीप में ही जहाजी गोदाम, जहाजरानी कार्यालय, मछली बाजार, सामुद्रिक तथा प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय और वर्तमान विश्वविद्यालय है। यह स्वतंत्र बंदरगाह है, जहाँ किसी भी तरह का कोई शुल्क नही लिया जाता। कई यूरोपीय देश इस सुविधा का लाभ उठाते हैं। इस लंगर में लोह, इस्पात, यंत्र, रंग, जलयान निर्माण तथा तेलशोधक कारखाने हैं। ( राजेंद्रप्रसाद सिंह)