ट्राफैल्गर स्थिति : ३६� १०� उ. अ. तथा ६� २. प. दे.। स्पेन के दक्षिण-पश्चिमी भाग में, कादिज से लगभग २८ मील दक्षिण-पूर्व, जिब्राल्टर के मुहाने के पश्चिमी द्वार के निकट एक अंतरीप या सिरा (head land) है। यह स्थान नेपोलियन युद्ध में नेल्सन के आधीन ब्रिटिश नौसेना तथा फ्रांस और स्पेन की सम्मिलित नौसेना के बीच हुई लड़ाई के कारण विख्यात है। नेल्सन इस लड़ाई में लड़ते हुए मारा गया था। ब्रिटिश नौसेना की सफलता (२१ अक्टूबर, १९०५) के कारण नेपोलियन को इंग्लैंड पर आक्रमण करने की योजना छोड़ देनी पड़ी।
(नृपेंद्रकुमार सिंह)