ट्रबनर, विल्हेम (Trubner Wilhelm) जर्मन चित्रकार। हेडैल, बर्ग में १८५१ में जन्म। उन्होंने कार्ल्सरुहे और स्टटगार्ट में अध्ययन किया। उसके पश्चात् दित्ज के साथ म्यूनिख में अध्ययन करते रहे जहाँ लिब्ल तथा अन्य प्रभाववादियों के प्रभाव में आए। उनका संबंध किसी दलविशेष से नहीं था बल्कि वह स्वयं अपने मार्ग के निर्माता थे। उन्होंने प्रकाश और वायु के प्रभाव को अपने चित्रों में चित्रित किया। १८९६ में फ्राँकफर्ट जा बसे तथा कार्ल्सरूह संस्थान के प्राध्यापक बना दिए गए और वहीं १८१७ में उनकी मृत्यु हुई। (गुरुदेव त्रिपाठी)