ट्रचास पीक (Truchas peak) उत्तरी अमरीका महाद्वीप में मेक्सिको देश के उत्तरी भाग में सांग्रे डि क्रिस्टो पर्वतमाला (Sangre de Cristo Mts) की तीन चोटियँा हैं जो सांता फे नगर से २५ मील उत्तर-पूर्व दिशा में है। इनमें से प्रत्येक चोटी की ऊँचाई १३००० से अधिक है। उत्तरी ट्रचास नामक चोटी आधुनिक सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्र की सर्वोच्च चोटी (१३,३०६') मानी जाती थी लेकिन अब इसकी ज्ञात ऊँचाई केवल १३,११०' ही है। ह्वीलर नामक चोटी उत्तरी मेक्सिको में सबसे ऊँची (१३,१५१') है। ( राजेंद्रप्रसाद सिंह)