ट्रंबुल, जॉन अमरीकन चित्रकार। जन्म कानेक्टिकट राज्य के लेबनान स्थान में ६ जून, १७५६ में, मृत्यु न्यूयार्क, १० नवंबर १८४३। हार्वर्ड से स्नातक होने के पश्चात् स्वातंत्र्य युद्ध में भाग लिया। १९७७ तक सेना में योजनाओं के नक्शे बनाए। १७८० में लंदन गए और बेंजामिन वेस्ट के साथ थोड़े दिन कार्य करने के पश्चात् राजद्रोह के अभियोग में गिरफ्तार हुए। १७८४ में 'बंकर की पहाड़ी' और मांटगोमरी' चित्रित किया। १८७५ में पेरिस जाकर अधिकारियों के आकृतिचित्र चित्रित किए और जेफर्सन की सहायता से 'स्वतंत्रता के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर' नामक चित्र शुरू किया। अफसरों, सेनाधिकारियों से संबंधित दृश्य के चित्रण में वह पटु थे। अनेक व्यक्तिचित्र भी इनकी कला के उत्तम उदाहरण है। (गुरुदेव त्रिपाठी)