ट्यूरिन स्थिति : ४५� ३� उ. अ. तथा ७� ४०� पू. दे.। यह इटली के पीडमांट क्षेत्र का एक प्रांत और उस प्रांत की राजधानी भी है।
१. नगर, ट्यूरिन नगर मिलान के ७५ मील दक्षिण-पश्चिम में पो नदी के बाएँ तट पर डोरा रिपेरिया के संगम पर ७७५ फुट की ऊँचाई पर बसा है। यह नगर आल्प्स पर्वत की तराई में टालुवें समतल पर है। उद्योगप्रधान होने के कारण विगत महायुद्ध में इस पर बहुत बम बारी हुई। यहाँ जाड़े में माध्य ताप लगभग १ डिग्री सें० और गरमी में लगभग २२ डिग्री सें० होता है। वर्षा लगभग ३४ इंच होती है।
२. प्रांत, ३०१ कम्यूनों से बने हुए ट्यूरिन प्रांत का क्षेत्रफल २,६९३ वर्ग मील है। प्रांत का कुछ भाग पर्वतीय है और बाकी भाग पो नदी का मैदान है। इसे पो तथा उसकी सहायक नदियाँ सींचती हैं। गेहूँ, जौ, फल, तरकारियाँ आदि यहाँ की प्रमुख उपज हैं। (माधवाचार्य.)