टोस्कानेलि दाल पोज़ो, पाओलो (Toscanelli Dal Pozo, Paolo, 1397-1482) सुप्रसिद्ध इटलियन भूगोलवेत्ता थे। इनका जन्म इटली के फ्लोरेंस नामक नगर में १३९७ ई० में हुआ था। ये मानचित्रों तथा चार्ट आदि के कुशल अध्येता थे। इन्होंने तत्कालीन भूगोल संबंधी पुस्तकों तथा आलेखों आदि का अध्ययन भी किया था। इन्हें पृथ्वी के गोल होने का पूर्णतया विश्वास था और इसी कारण इन्होंने कोलंबस तथा पुर्तगाल के राजा को यह बताया था कि पूर्वस्थित भारत में पश्चिम के रास्ते से भी पहुँचा जा सकता है। सन् १४८२ में इनका देहांत हो गया।
(काशीनाथ सिंह)