टोर्रे डेल ग्रेयको (Torre del Greco) स्थिति : ४०� ४७� उ. अ. तथा १४� २२� पू. दे.। यह इटली के नेपल्ज प्रांत में कैंपेन्या का बंदरगाह है। यह नेपल्ज से रेलमार्ग द्वारा 7.1/2 मील दक्षिण-पूर्व की ओर है। इसकी जनसंख्या ५०,००९ (१९५१) थी। यह विसूवियस पहाड़ की दक्षिणी-पश्चिमी तलहटी में नेजल्ज खाड़ी के तट पर स्थित है। यह अधिकांशत: लावा चट्टान का बना है। १६३१ ई० के लावाप्रवाह में नगर का दो तिहाई भाग विनष्ट हो गया था। १७३७, १७९४ तथा ८ दिसंबर, १८६१ के लावा विस्फोटों से भी नगर को बड़ी क्षति पहुँची थी।
(नृपेंद्रकुमार सिंह)