टोयोहाशी (Toyohashi) स्थिति : ३४ ४५ उ. अ. तथा १३७ २५ पू. दे.। यह दक्षिण हॉन्शू प्रांत में नागोया नगर से लगभग ३८ मील दक्षिण-पूर्व में स्थित जापान का एक मुख्य नगर है। इस नगर का लगभग दो तिहाई भाग द्वितीय विश्वयुद्ध में नष्ट भ्रष्ट हो गया था, पर तीव्र उन्नति के कारण अब यहाँ पर प्राचीन विभीषिका का लेशमात्र भी दिखाई नहीं देता। यहाँ पर रेशमी एवं सूती कपड़े की मिलें तथा लौह एवं काष्ठ उद्योग के अनेक संस्थान हैं। (विजयराम सिंह)