टोयामा १. स्थिति : २६� ४०� उ. अ. तथा १३७� १५� पू. दे.। जापान का यह प्रांत हॉन्शू द्वीप के मध्य में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमारेखा टोयामा का ही सागरतट है। यह लगभग १,६४४ वर्ग मील भूभाग पर फैला हुआ है। यहाँ की प्राकृतिक छटा बड़ी निराली है जो भीतर की ओर ऊँचाई में बढ़ती जाती है। तथा मध्यवर्ती भाग उत्तुंग पर्वतमालाओं से भरा हुआ है।
२. नगर, स्थिति : ३६� ४५� उ. अ. तथा १३७� ३०� पू. दे.। टोयामा प्रदेश की राजधानी है जा जिंट्सू (Jentsu) नदी के मुहाने पर टोयामा सागर के दक्षिणी किनारे पर बसा हुआ है। यह नागोया नगर से ११० मील उत्तर, उत्तर-पूर्व की दिशा में है। टोयामा, जापान का एक मुख्य बंदरगाह भी है। द्वितीय विश्वमहायुद्ध में यह नगर नष्ट भ्रष्ट हो गया था। पर अब यह उन्नतिशील नवीन व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहाँ सूती वस्त्र, रेशम, ऐल्यूमिनियम की वस्तुएँ, लकड़ी के सामान एवं खिलौने बनाने के अनेक छोटे बड़े औद्योगिक संस्थान हैं।
(विजयराम सिंह.)