टोगोलैंड स्थिति : ६ १५ उ. अ. तथा १ ३५ पू. दे.। पश्चिमी अफ्रीका का एक सँकरा क्षेत्र है जिसे १९५६ ई० में दो भागों में विभाजित कर दिया गया है। पश्चिमी भाग ब्रिटेन के अधीन गोल्ड कोस्ट (घाना १९५७) में मिला दिया गया तथा पूर्वी भाग (टोगो) फ्रांस के अधिकार में चला गया (दे. टोगो)। इसके पूर्व में डहोमी, उत्तर में, 'अपर वोल्टा' तथा दक्षिण में गिनी की खाड़ी है। उत्तर-दक्षिण इसका विस्तार ३४० मील है तथा पूर्व-पश्चिम इसकी अधिकतम चौड़ाई १४० मील है। समुद्रतट पर इसकी चौड़ाई केवल ३२ मील रह जाती है। इसका क्षेत्रफल १३,०४१ वर्ग मील है।

२,००० फुट औसत ऊँचाईवाली दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर फैली टोगो पहाड़ियाँ इस क्षेत्र को दो बराबर त्रिभुजों में बाँटती हैं। इस क्षेत्र का सबसे ऊँचा स्थान एगो पहाड़ी (Mt. Agow) है जिसकी ऊँचाई ३,४०६ फुट है। यहाँ के आदिवासी नीग्रो जाति के हैं। (नृपेंद्रकुमार सिंह)