टैजान (Taejon) स्थिति : ३६ २० उ. अ. तथा १२७ २५ पू. दे.। यह नगर दक्षिणी कोरिया के दक्षिणी चुंचॉन (Chungchong) प्रदेश की राजधानी है, जो सेऊल (Seoul) नगर के दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में ८५ मील की दूरी पर स्थित है। फलोत्पादक क्षेत्र के बीच में स्थित यह एक प्रमुख रेल व्यापार एवं निर्माण का केंद्र है। रेशम के तागे बनाना, चमड़ा सिझाना, ईटें बनाना, शराब बनाना तथा रेल के सामान बनाना, यहाँ के मुख्य उद्योग हैं। इस नगर के समीप में ही गर्म सोते पाए जाते हैं जो १९५०-५१ ई. की कोरियाई लड़ाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है।