टैगू (Taegu) स्थिति : ३५� ५०� उ. अ. तथा १२८� २५� पू. दे.। यह दक्षिणी कोरिया के उत्तरी क्यांगसांग (Kyongsang) प्रदेश की राजधानी है जो पूसान के रेलकेंद्र से ६० मील उत्तर-पश्चिम में है। यह नगर अनाज, फल और तंबाकू का व्यापारिक केंद्र है। यहाँ रेशम कातने तथा रूई से बिनौला अलग करने की मिलें हैं। यहाँ बहुधा बड़े बड़े मेले लगते हैं। १९५०-५१ ई० की कोरिया की लड़ाई में यह कुछ सप्ताहों तक दक्षिणी कोरिया की अस्थायी राजधानी रहा। नगर को टैकू भी कहा जाता है। ( राजेंद्रप्रसाद सिंह)