टेलर, जकारी जन्म ऑरेंज काउंटी (वर्जिनिया), २४ नवंबर, १७८४, मुत्यु वाशिंगटन, ९ जुलाई, १८५०। अमरीका के १२वें राष्ट्रपति। अमेरिकन सेना में ४० वर्ष सेवा कर इन्होंने अपनी सफलताओं द्वारा विशेष ख्याति प्राप्त की। मेक्सिको के विरूद्ध युद्ध में सफलता प्राप्त कर सर्वप्रिय बन गए और १८४८ में राष्ट्रपति चुने गए। १८५० में इनकी मृत्यु हो गई।
(चंद्रभूषण त्रिपाठी)