टेम्ज़ दक्षिण इंग्लैंड की नदी जो ग्लॉस्टरशिर (Gloucestershire) की काट्स्वोल्ड पहाड़ियों से कई धाराओं के रूप में निकलती है। इस नदी की लंबाई २०९ मील और लंदन ब्रिज के पास इसकी सर्वाधिक चौड़ाई ७५० फुट है। इसकी सहायक नदियों में चर्न, कोल्न तथा लीच प्रमुख हैं। इसमें टिलबरी तक बड़े जहाज तथा लंदन ब्रिज तक ८०० टन तक की नावें जा सकती हैं। लंदन के मध्य से यह नदी बहती है और नगर की जलपूर्ति इसी से होती है। शीयरनेस एवं शोइबरिनेस के बीच का मुहाना पाँच मील चौड़ा है। (जगर्दीॆश सिंह)