टेनरिफ द्वीप स्थिति : २८� २०� उ. अ. तथा १६� ४०� प. दे.। यह कैनरी द्वीपों में सबसे बड़ा द्वीप है। ७९५ वर्ग मील क्षेत्रफल का बेढेंगे, आकार का यह द्वीप ६० मील लंबा और ३० मील चौड़ा है। यह द्वीप स्पेन के सांताक्रुज प्रांत का मुख्य भाग है। इस द्वीप में एक ज्वालामुखी शिखर है, जिसमें पर्वतप्रक्षेपों (spurs) सहित इस द्वीप का दो तिहाई स्थान घेर रखा है। इसके दो ज्वालामुख हैं, एक १२,१९२ फुट और दूसरा लगभग ९,८८८ फुट ऊँचा जिनसे निरंतर गंधक और धुआँ निकलता रहता है। चोटियों पर साल में चार महीने बर्फ जमी रहती है। पर्वत की निचली भूमि पर चरागाह और वन हैं। यहाँ की हवा को स्थिति उच्छृंखल होती है। पर्वत की चोटी पर प्राय: दक्षिण-पश्चिमी प्रति व्यापारिक हवाएँ चला करती हैं और नीचे उत्तर-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ। (माधवाचार्य)