टूबकैल (Toubkal) स्थिति : ३१� ०� उ. अ. तथा ८� ०� प. दे.। यह पर्वतशिखर अफ्रीका महाद्वीप के मोरॉंको राज्य में स्थित है। ग्रेट ऐटलस पर्वतश्रेणी के इस सर्वोच्च शिखर की ऊँचाई ४,१६५ मीटर (१३,६६४ फुट) है। इसके पश्चिम में नफिस नदी की घाटी है जो पर्वत के दोनों ओर स्थित क्षेत्रों के लिये द्वार का कार्य करती है। (कैलाशनाथ सिंह)