टूकूमान (Tucuman) स्थिति : २६� ४८� द. अ. तथा ६६� २� प. दे.। यह उत्तरी आर्जेटीना का एक प्रांत है। इसके उत्तर में साल्टा तथा पूर्व में सेंटियागों एवं दक्षिण तथा पश्चिम में कैटामारका (Catamarca) प्रांत स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल ८,६९६ वर्ग मील प्रांत का उत्तरी भाग कटा फटा है पर पूर्वी भाग समतल या उपजाऊ मैदान है। साली (Sali) नदी इस प्रांत की प्रमुख नदी है। वर्षा मौसम विशेष में होती है। धान तथा मोटे अन्न प्रमुख औद्योगिक उत्पाद है।
२. नगर, स्थिति : २६� ५०� द. अ. तथा ६५� २० प. दे.। यह प्रांत का प्रशासकीय केंद्र साली नदी के दाहिने केनारे पर ब्वेनस एयरिज (Buenos Aries) के उत्तर-पश्चिम में रेलमार्ग से ७१८ मील दूर स्थित है। नगर की जलवायु गरम है। गर्मी में ताप ४०� सें. तक पहुँच जाता है, जबकि शीतकाल में आकस्मिक हिमपात की संभावना रहती है। वार्षिक वर्षा का औसत लगभग ३८'' है जो मुख्यत: सितंबर और अप्रैल के बीच होती है। नगर का समुचित उत्थान १६८० ई. से प्रारंभ हुआ जब लीमा स्थित स्पेनी वाइसराय के प्रशासन में यह प्रशासनिक केंद्र बना। उस समय प्रात उत्तर में जीयू से लेकर दक्षिण में करटोबा तक विस्तृत था। नगर में प्रमुख संस्थाएँ एक्सपेरिमेंटल रिसर्च स्टेशन और नैशनल यूनिवर्सिटी ऑव टूकूमान (१९१४) हैं। (कैलाशनाथ सिंह)