टिलर, सर एडवर्ड बर्नेट (१८३२-१९१७) अंग्रेज नृतत्वशास्त्री जिन्होंने इंग्लैंड में न्तत्वविज्ञान के अध्ययन की दृढ़ भूमिका बनाई। तूतेनहेम (Tottenhem) में शिक्षित होने के बाद आप १८५६ ई. में प्रसिद्ध नृवंशवैज्ञानिक हेनरी क्रिस्टी के साथ वैज्ञानिक खोजों की यात्रा में मैक्सिको गए। लौटकर मानवजातिविज्ञान विषयक कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी जिनमें आपका प्रंम्मिटिव कल्चर' शीर्षक ग्रंथ १८७१ में प्रकाशित होकर बड़ा लोकप्रिय हुआ और इसके कई संस्करण हुए। आप आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के म्यूजियम (संग्रहालय) में नृतत्वविज्ञान संबंधी अधिकारी नियुक्त हुए और १९०९ तक रहे। उक्त विज्ञान के क्षेत्र में आपने स्थायी महत्व के कार्य किए हैं।