टिरीनियन सागर यह भूमध्यसागर की मुख्य भूजा है जो इटली सिसिली, सार्डिनिया और कॉर्सिका के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल ६०,००० वर्ग मील है। कभी कभी यह टसकन सागर कहा भी जाता है। इतालवी भाषा में इसका नाम मारे टिरेनों (Mare Tirreno) हैं। यह उत्तर की ओर लाइगूरियन सागर से तथा दक्षिण में मैसिना जलडमरूमध्य द्वारा आइओनीयन सागर से मिला हुआ है। इसके किनारे के प्रमुख पत्तन नेपल्ज और पालेर्मो हैं। (शाांतिलाल कायस्थ)