टिफ्लिस स्थिति ४१ ५० उ. अ. तथा ४४ ५० पू. दे.। अब इसका नया नाम त्पिलिसी (Tplisi or Tbilisi) है। यह सोवियत संग के जॉर्जिया प्रात की राजधानी है जो बाकू के २७० मील उत्तर पश्चिम में कूरा नदी के दोनों तटों पर बसी हुई है। १,५०० से २,४०० फुट ऊँचे पर्वतों से घिरे हुए इस नगर में जाड़ो में ठंडी हवाएँ प्रवेश नहीं कर पातीं, लेकिन गर्मी में यहाँ बड़ी घुटन होती है। यह नगर सूती वस्त्र, कागज, फर्नीचर, रसायन, चमड़ा, आदि उद्योगों तथा शिक्षा का केंद्र है। (माधवाचार्य)