टिएरा डेल फूएगो (Tierra del Fuego) स्थिति ५४� ०� द. अ. तथा ६९� ०� पू. दे.। यह दक्षिणी अमरीका के अंतिम छोर पर महाद्वीप के प्रधान भूभाग से माजेलन (Magellan) जलसंधि द्वारा पृथक् किया हुआ द्वीपसमूह है। इसका कुल क्षेत्रफल २८,००० वर्ग मील है जिसका १९,५०० वर्ग मील जिली का और ८,५०० वर्ग मील आर्जेटीना का है। द्वीपसमूह का जलवायु शीतल, तूफानी और आर्द्र है। यहाँ की ७,५०० फुट से भी ऊँची पर्वतमालाएँ वनों और हिम से ढकी रहती है। वर्ष भर पछुआ हवाएँ अधिक चला करती हैं। जाड़ों में ताप लगभग १,५� सें० ओर गर्मी में १०� सें० रहता है तथा वर्ष लगभग २४.८� � इंच होती है। प्रधान द्वीप त्रिकोणाकार है जिसका आधार बीग्ल नहर है। १५२० ई० में भाजेलन ने इसका पता लगाया था। यहाँ का प्रधान व्यवसाय भेड़पालन है। (भा.)