टामस्क १. नगर, स्थिति ५६ ३० उ. अ. तथा ८५ १२ पू. दे.। यह सोवियत संघ में उशायका नदी के मुहाने के दोनों तटों पर टॉम और ऑब के संगम से २७ मील दूर टॉम के पूर्वी भाग पर स्थित साइबीरिया का प्रधान नगर है। यह शिक्षा और व्यापार का केंद्र है। १८२४ ई. में यहाँ सोने की खान का पता चला और धीरे धीरे यह बड़े नगर के रूप में विकसित हुआ। यहाँ की खानों में सोना समाप्त हो जाने से यह नगर अपना महत्व खो रहा है।

२. प्रदेश, रशन सोवियत फ्रेडरेटेड सोशलिस्ट रिपब्लिक के केंद्र ५-१९ भाग में स्थित है। इसके उत्तर तथा उत्तर-पूर्व में खांटी-मांसिस्क नैशनल ओक्रुग (Khanty Mansiik National Okrug), पूर्व में क्रैसनोयार्क (Krasnoyarsk) प्रदेश, दक्षिण में केमेरोवो (Kemerovo) तथा नोवोसिबिर्स्क (Novosibirsk) प्रदेश और पश्चिम में ऑमस्क प्रदेश स्थित है। १,२१,३५१ वर्ग मील क्षेत्रफल में इस भूभाग में ऑव तथा इसकी सहायक नदियाँ टॉम, केट, चूलिम, वासीयूगन आदि बहती हैं। यहाँ के लोग मछली मारते तथा उत्तर के घने जंगलों में शिकार खेलते हैं। इस प्रदेश में गेहूँ तथा आलू उपजते हैं।

(माधवाचार्य)