टाइर (Tyre) स्थिति : ३१ १५ उ. अ. तथा ३५ १४ पू. दे.। इस नगर को फ्रांसीसी भाष में सूर, अरबी में ऐससूर तथा यहूदी में ज्ऱाो कहते हैं। यह प्राचीन फिनाशिआ प्रदेश की राजधानी था तथा अब लेबनान का बंदरगाह है। यह ऐतिहासिक नगर है। यहाँ से तंबाकू और रूई का निर्यात होता है।