झरिया स्थिति : २३o ४५' उo अo तथा ८६o ३५' पूo देo। यह बिहार राज्य के घनबाद जिले का प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है। यहाँ कोयले की खानें १५० वर्ग मील में है। यहाँ की खानों से बिहार के ९० प्रतिशत कोयले का उत्पादन होता है। इसके निकट धनबाद रेलवे स्टेशन है जहाँ केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित इंडियन स्कूल ऑव माइंस ऐंड अप्लायड जिऑलोजी है। इसी के निकट नेशनल फ्यूएल रिसर्च इंस्ट्टियूट है। भारतप्रसिद्ध सिंदरी का उर्वरक कारखाना भी इसके समीप है। यहाँ एक महाविद्यालय है। यहाँ की आबादी बहुत घनी है। धनबाद से रात दिन टैक्सी और बसें आती जाती रहती हैं। यहाँ की जनसंख्या ३३,६८३ (१९६१) है। [शिवनदंन सहाय]