ज्लातऊस्त (Zlatoust) स्थिति : ५५o १०' उoo तथा ५९o ४०' पूo देoयह सोवियत रूस के दक्षिणी संघ के चिल्यव्यइंसक (chelyabinska) क्षेत्र में यूराल पर्वत के दक्षिणी भाग में नगर है जो ऊफा नदी की सहायक आई (Ai) नदी पर समुद्रतल से १,९२५ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह नगर ऊफा और चिल्याव्यइंसक रेलवे केंद्र के मध्य में रेलमार्ग पर पड़ता है। चिल्याव्यइंसक इस नगर से ७५ मील पश्चिम में है। १८वीं शताब्दी से ही इस नगर में लोहा ढालने के कारखाने हैं। यहाँ यंत्र तथा अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। इस नगर में ऋतुवेधशाला तथा चुंबकीय वेधशालाएँ हैं। इस नगर की जसंख्या १,६१,००० (१९५९) हैं। [ राजेंद्रप्रसाद सिंह]